हिंदू संगठन के नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद रविवार को बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने जोरदार विरोध किया है। वह अपने समर्थकों के साथ भुरकुंडा ओपी पहुंचे जहां राजेश सिन्हा को पुलिस ने हाजत में बंद कर रखा था। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक विशेष समुदाय के दबाव में निर्दोष राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई बेहद संदेहास्पद है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी की घोर निंदा हो रही है। अगर पुलिस अभिलंब उन्हें रिहा नहीं करती है, तो वह भी जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला का यौन शोषण होता है। उसने थाने में प्राथमिक की भी दर्ज कराई। उसके समर्थक थाना परिसर में जिला प्रशासन के खिलाफ ही नारेबाजी करते हैं। खुद को आदिवासी की सरकार बताने वाली हेमंत सोरेन की सरकार में ही आदिवासी महिला को न्याय न दिलाकर, उल्टा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर गलत तरीके से रामगढ़ पुलिस दबाव में आकर काम कर रही है।
Related Posts
मंत्री ने जेपीएससी में सफल दो बहनों को किया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -चान्हो प्रखंड के पतरातु पंचायत स्थित महुआ टोली गांव के घुमकुड़िया में आयोजित एक सम्मान समारोह में…
हत्या के आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार , भेजे गये जेल
ख़बर शेयर करें -कर्रा थाना क्षेत्र के छाता गांव में शनिवार को कोपेया धान नामक 30 वर्षीय युवक की हत्या…
बंगला सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
ख़बर शेयर करें -देवघर, 27 जुलाई । बंगला सावन की दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब…
