हिंदू संगठन के नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद रविवार को बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने जोरदार विरोध किया है। वह अपने समर्थकों के साथ भुरकुंडा ओपी पहुंचे जहां राजेश सिन्हा को पुलिस ने हाजत में बंद कर रखा था। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक विशेष समुदाय के दबाव में निर्दोष राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई बेहद संदेहास्पद है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी की घोर निंदा हो रही है। अगर पुलिस अभिलंब उन्हें रिहा नहीं करती है, तो वह भी जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला का यौन शोषण होता है। उसने थाने में प्राथमिक की भी दर्ज कराई। उसके समर्थक थाना परिसर में जिला प्रशासन के खिलाफ ही नारेबाजी करते हैं। खुद को आदिवासी की सरकार बताने वाली हेमंत सोरेन की सरकार में ही आदिवासी महिला को न्याय न दिलाकर, उल्टा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर गलत तरीके से रामगढ़ पुलिस दबाव में आकर काम कर रही है।
Related Posts
ग्लोबल अवार्ड के लिए चुने गए डॉ अभय को स्पीकर ने किया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -रांची, 17 मार्च । डॉ अभय सागर मिंज को जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उनके…
दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपित गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -पूर्वी सिंहभूम, 24 जनवरी । मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने खान बिल्डिंग में शनिवार…
मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
ख़बर शेयर करें -सिविल सर्जन के निर्देश पर सदर अस्पताल के कर्मियों को जांच कार्य हेतु लगाया गया। शिविर में…
