सावन मास के सभी सोमवार और महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद जनपद से विभिन्न जिलों के शिवभक्त और कांवड़ बेड़े होकर गुजरते हैं। वहीं स्थानीय लोग भी हजारों संख्या में कांवड़ लेकर और गंगाजल लेकर आते हैं। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगा जल लेने कांवड़ बेड़े व शिवभक्त शुक्रवार और शनिवार को रवाना हो गए थे। हरिद्वार से गंगाजल लेने हेतु रविवार को शिव भक्त वाहनों से गए थे। हरिद्वार और बृजघाट से सभी कांवरिये व शिव भक्त आज रात्रि तक मुरादाबाद वापिस आ रहे हैं। डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्त सोमवार सुबह मुरादाबाद पहुंचेंगे और सीधे जलाभिषेक करेंगे।
Related Posts
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वे
ख़बर शेयर करें -हमीरपुर, 03 अगस्त (हि.सं.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदी की बाढ़ से…
शादी का झांसा देकर रेप व दो बार गर्भपात कराने का आरोप, केस दर्ज
ख़बर शेयर करें -मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने थाना कटघर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। कटघर…
काशी तमिल संगमम में आए तमिल मेहमानों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन
ख़बर शेयर करें -काशी तमिल संगमम में आए तमिल मेहमानों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन धाम परिसर…
