सावन मास के सभी सोमवार और महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद जनपद से विभिन्न जिलों के शिवभक्त और कांवड़ बेड़े होकर गुजरते हैं। वहीं स्थानीय लोग भी हजारों संख्या में कांवड़ लेकर और गंगाजल लेकर आते हैं। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगा जल लेने कांवड़ बेड़े व शिवभक्त शुक्रवार और शनिवार को रवाना हो गए थे। हरिद्वार से गंगाजल लेने हेतु रविवार को शिव भक्त वाहनों से गए थे। हरिद्वार और बृजघाट से सभी कांवरिये व शिव भक्त आज रात्रि तक मुरादाबाद वापिस आ रहे हैं। डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्त सोमवार सुबह मुरादाबाद पहुंचेंगे और सीधे जलाभिषेक करेंगे।
Related Posts
समाज में आज हिंदू काे हिंदू से लड़ाने का हाे रहा प्रयास, जागरूक करने की जिम्मेदारी हमारी: मिलिंद परांडे
ख़बर शेयर करें -विहिप के केंद्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद परांडे ने दिया संबाेधन वाराणसी, 24 अक्टूबर । विश्व हिंदू परिषद…
श्रीराम कथा रूपी सरोवर में गोता लगाने से नष्ट हो जाते है जनमान्तर के पाप: स्वामी प्रखर महाराज
ख़बर शेयर करें -श्रीराम कथा रूपी सरोवर में गोता लगाने से नष्ट हो जाते है जनमान्तर के पाप: स्वामी प्रखर…
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
ख़बर शेयर करें -काेतवाली प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्य ने मंगलवार को बताया कि हादसे में मृत युवक शुभम बीती रात…
