पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक डॉ सीमा जैन ने बताया कि सम्मेलन में माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में दबी महिलाओं की कर्ज माफी, मनरेगा के ठीक कार्यान्वयन,नागरिक सुविधाओं, स्मार्ट मीटर के खिलाफ, दलितों व अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, कामकाजी महिलाओं बारे प्रस्ताव रखे जाएंगे। वहीं एकल महिलाओं की समस्याओं, महिला हिंसा, नशे के खिलाफ महिलाओं की भूमिका पर चार कमीशन पेपर रखे जाएंगे। इसके अलावा सम्मेलन में अगले तीन वर्षों की आंदोलन की योजना बनाने के साथ साथ नई कार्यकारिणी भी चुनी जाएगी। जैन ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व सुबह एक जन चेतना रैली स्टेशन रोड से जिला कलक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। इस सम्मेलन में सभी जिलों के प्रतिनिधि हिस्सेदारी निभाएंगे।
Related Posts
आबकारी विभाग का विशेष अभियान: प्रदेश में अवैध मदिरा की रोकथाम
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 26 अक्टूबर । प्रदेश में दीपावली पर्व के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय…
विदेश यात्रा करना मूलभूत अधिकार, पासपोर्ट नवीनीकरण कराने के लिए रिलीज करने के आदेश
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 26 दिसंबर । राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि विदेश यात्रा करने का अधिकार संविधान की…
होली पार्टी में हादसा: मणिपाल यूनिवर्सिटी में क्रेन नुमा ढांचा गिरा, 20 छात्र घायल
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 04 मार्च । बगरू थाना इलाके में स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित होली उत्सव के…
