पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक डॉ सीमा जैन ने बताया कि सम्मेलन में माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में दबी महिलाओं की कर्ज माफी, मनरेगा के ठीक कार्यान्वयन,नागरिक सुविधाओं, स्मार्ट मीटर के खिलाफ, दलितों व अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, कामकाजी महिलाओं बारे प्रस्ताव रखे जाएंगे। वहीं एकल महिलाओं की समस्याओं, महिला हिंसा, नशे के खिलाफ महिलाओं की भूमिका पर चार कमीशन पेपर रखे जाएंगे। इसके अलावा सम्मेलन में अगले तीन वर्षों की आंदोलन की योजना बनाने के साथ साथ नई कार्यकारिणी भी चुनी जाएगी। जैन ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व सुबह एक जन चेतना रैली स्टेशन रोड से जिला कलक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। इस सम्मेलन में सभी जिलों के प्रतिनिधि हिस्सेदारी निभाएंगे।
Related Posts
ईद उल अजहा पर घर-घर में होगी कुर्बानी की रस्म अदा
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 27 मई । कुर्बानी का प्रमुख इस्लामिक पर्व ईद उल अजहा गुरुवार को पूरे धार्मिक उत्साह,…
मैं’ से ‘हम’ की यात्रा ही भारत के चिंतन का मूल भाव : हनुमान सिंह राठौड़
ख़बर शेयर करें -उदयपुर, 13 सितम्बर । भारत को केवल राजनीतिक या भौगोलिक इकाई के रूप में नहीं, बल्कि एक…
ग्राम रथ अभियान की अवधि 17 मई तक बढ़ाई
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 11 मई । राज्य सरकार के तत्वावधान में आगामी 23 से 25 मई तक आयोजित होने…
