अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) बीना महावर, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार नरूका एवं उपखंड अधिकारी ऐश्वर्यम प्रजापति ने शहर में तिजकी शमशान घाट, जेल सर्किल से अंबेडकर सर्किल, भगत सिंह सर्किल, नंगली सर्किल, एसएमडी सर्किल तक के आसपास के क्षेत्रों, एसएमडी सर्किल से ज्योतिबा राव फूले सर्किल, गायत्री मंदिर रोड, बस स्टैंड, घंटाघर, काशीराम सर्किल होते हुए भगत सिंह सर्किल तक के आसपास के क्षेत्रों में दौरा किया। अधिकारियों ने जलभराव एवं वर्षा पानी एकत्रित होने की समस्या के निराकरण के लिए पानी निकासी की व्यवस्था के वैकल्पिक इंतजाम कराने व साफ-सफाई व्यवस्था के संबध में अधिकारी-कार्मिकों को अलर्ट रहकर आमजन से संपर्क बनाए रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि अवरूद्घ होने तुरन्त नाले व नालियों के सफाई कराई जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने भगत सिंह सर्किल से अग्रसेन सर्किल होते हुए नमन होटल तक के आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को जांचकर नमन होटल के पास हुए गड्ढे को तत्काल रूप से भरवाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी की व्यवस्था करने एवं जलभराव की स्थिति में प्रभावित होने वाले लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से रूबरू होकर आश्वस्त किया कि वर्षाजल भराव की स्थिति उत्पन्न होने पर शीघ्र ही निकासी किये जाने के लिये पर्याप्त संसाधनों का उपयोग व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करवाया जाएगा।
Related Posts
राजस्थान हाईकोर्ट : विवाहित पुत्री को सरकारी कर्मचारी का आश्रित मानकर भुगतान करने के आदेश
ख़बर शेयर करें -राजस्थान हाईकोर्ट : विवाहित पुत्री को सरकारी कर्मचारी का आश्रित मानकर भुगतान करने के आदेश जोधपुर, 7…
विश्व विरासत सप्ताह में बच्चों को कराई फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 24 अप्रेल। अजमेर रेल मंडल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों…
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित
ख़बर शेयर करें -समिति सदस्य दिनेश पाठक ने बताया कि वन बार वन वोट के तहत 10 नवंबर से अधिवक्ता…
