अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक एसएस राजावत व पीडित पक्ष की वकील सोनिया गिल ने अदालत को बताया कि 12 वर्षीय बालक के चाचा ने 24 मई, 2023 को लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उसका भतीजा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। बच्चों ने आकर बताया कि भतीजा एमडी रोड जमातखाने के सामने तक उनके साथ था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त को 1 जून को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त का निकाह नहीं हुआ था और वह बच्चों से अश्लील हरकतें करता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभियुक्त को लेकर उसके जीजा के खोह-नागोरियान स्थित खाली पडे मकान में लेकर गई। इसकी चाबी अभियुक्त के पास ही रहती थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में प्लास्टिक के बोरे में सड़ी-गली लाश बरामद की। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मकान उसके जीजा ने खरीदा था और उसकी चाबियां अभियुक्त के पास रहती थी। घटना से पहले की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में भी अभियुक्त मृतक को ले जाता नजर आया था। अभियुक्त उसे किसी बहाने ने खाली पडे मकान में लाया और कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
Related Posts
खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल
ख़बर शेयर करें -गेटीपे के संस्थापक, प्रवीण शर्मा और मुरलीधर शर्मा ने बताया कि संध्या का आयोजन शहर के रामबाग…
बीस फीट गहरे गड्ढे में दबे दो मजदूर: समय रहते रेस्क्यू कर बचाई जान
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 19 जुलाई । करणी विहार थाना क्षेत्र के मीणावाला स्थित अलंकार मोड़ के पास रविवार शाम…
डॉ. सांगवा ने आयुर्वेद विवि का नाम किया गौरवान्वित
ख़बर शेयर करें -डॉ. सांगवा ने आयुर्वेद विवि का नाम किया गौरवान्वित जोधपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान…
