अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक एसएस राजावत व पीडित पक्ष की वकील सोनिया गिल ने अदालत को बताया कि 12 वर्षीय बालक के चाचा ने 24 मई, 2023 को लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उसका भतीजा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। बच्चों ने आकर बताया कि भतीजा एमडी रोड जमातखाने के सामने तक उनके साथ था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त को 1 जून को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त का निकाह नहीं हुआ था और वह बच्चों से अश्लील हरकतें करता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभियुक्त को लेकर उसके जीजा के खोह-नागोरियान स्थित खाली पडे मकान में लेकर गई। इसकी चाबी अभियुक्त के पास ही रहती थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में प्लास्टिक के बोरे में सड़ी-गली लाश बरामद की। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मकान उसके जीजा ने खरीदा था और उसकी चाबियां अभियुक्त के पास रहती थी। घटना से पहले की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में भी अभियुक्त मृतक को ले जाता नजर आया था। अभियुक्त उसे किसी बहाने ने खाली पडे मकान में लाया और कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
Related Posts
मदस विश्वविद्यालय एवं संगम विश्वविद्यालय के मध्य हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 15 जून। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर एवं संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू…
अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला 24 सितम्बर से
ख़बर शेयर करें -कार्यशाला के संयोजक डॉ. देवेश खंडेलवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य…
जयपुर केंद्रीय कारागार में फिर मिला मोबाइल फोन
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 07 जनवरी । घाटगेट स्थित केंद्रीय कारागार में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े…
