कस्बे के समीप गुलाह नदी पार बाबा कलवा वीर मंदिर स्थित है। जहां पर सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते है थाना नहटौर के ग्राम कश्मीरी राधोपुर निवासी अभय कुमार पुत्र अशोक कुमार अपनी बैगनआर कार से रविवार की शाम बाबा के दर्शन करने आया था रात्रि में वह मंदिर पर ही ठहर गया। सुबह सवेरे लगभग चार बजे वह वापस घर लौट रहा था गुलाह नदी पर बने रपटे पर गाड़ी के पहुंचते ही नदी का जलस्तर बढ़ गया। युवक कार सहित नदी की तेज धार में बहने लगा। कुछ दूर बहने पर युवक ने नदी किनारे एक पेड़ की शाखा को पकड़ लिया और उसी की मदद से गाड़ी से बाहर निकला। जबकि गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। युवक ने घटना की जानकारी पास के मुहल्ला पक्काबाग निवासी लोगों को दी। सूचना मिलने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवकों ने नदी में गाड़ी को तलाशना किया। घटनास्थल के लगभग 600 मीटर की दूरी पर गाड़ी पानी में डूबी हुई मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी मंगवाकर कार को बमुश्किल नदी से बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर युवक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे।
Related Posts
उप्र के संभल में जुमे पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात
ख़बर शेयर करें -उप्र के संभल में जुमे पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात संभल, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के…
कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य ने संगम में लगायी पुण्य की डुबकी, सीएम योगी ने लिया आशीर्वाद
ख़बर शेयर करें -कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य ने संगम में लगायी पुण्य की डुबकी, सीएम योगी ने लिया आशीर्वाद…
नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने गिराेह के सात अपराधी गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने रविवार के बताया कि पकड़े गए आरोपितों में बड़ौत निवासी मोहित कुमार,…
