कस्बे के समीप गुलाह नदी पार बाबा कलवा वीर मंदिर स्थित है। जहां पर सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते है थाना नहटौर के ग्राम कश्मीरी राधोपुर निवासी अभय कुमार पुत्र अशोक कुमार अपनी बैगनआर कार से रविवार की शाम बाबा के दर्शन करने आया था रात्रि में वह मंदिर पर ही ठहर गया। सुबह सवेरे लगभग चार बजे वह वापस घर लौट रहा था गुलाह नदी पर बने रपटे पर गाड़ी के पहुंचते ही नदी का जलस्तर बढ़ गया। युवक कार सहित नदी की तेज धार में बहने लगा। कुछ दूर बहने पर युवक ने नदी किनारे एक पेड़ की शाखा को पकड़ लिया और उसी की मदद से गाड़ी से बाहर निकला। जबकि गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। युवक ने घटना की जानकारी पास के मुहल्ला पक्काबाग निवासी लोगों को दी। सूचना मिलने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवकों ने नदी में गाड़ी को तलाशना किया। घटनास्थल के लगभग 600 मीटर की दूरी पर गाड़ी पानी में डूबी हुई मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी मंगवाकर कार को बमुश्किल नदी से बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर युवक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे।
Related Posts
शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 22 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं एसओजी की संयुक्त…
शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
ख़बर शेयर करें -उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 5 सितंबर को आयोजित संगोष्ठी” वर्तमान परिवेश में शिक्षकों…
हलकारा का पुरवा के पास बनकर तैयार हुआ फ्लाईओवर
ख़बर शेयर करें -अयोध्या, 02 अप्रैल ।अयोध्या में राम भक्तों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश…
