उन्होंने बताया कि धमकी देने वाला व्यक्ति चंदन कुमार है, जो पहले भी उनसे कई बार मिल चुका है और खुद को एक निजी अस्पताल का सीईओ बताता है। डॉ राजकुमार के अनुसार, जब उन्हें निदेशक पद से हटाने का मामला चल रहा था, तब चंदन कुमार उनसे मदद के बहाने मिला था। हालांकि, जब चंदन कुमार ने रिम्स के कार्यों में दखलअंदाजी करने और कुछ गलत तरीके से काम कराने की कोशिश की, तो डॉ राजकुमार ने उससे मिलना और फोन उठाना बंद कर दिया था। डॉ राजकुमार ने बताया कि चंदन कुमार कार्यालय के ट्रांसफर और पोस्टिंग जैसे मामलों में दखल देने की कोशिश करता था। जब डॉ राजकुमार ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने यह धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
खनन विभाग ने मई माह में किया 80 वाहन जब्त, 24.19 लाख की वसूली
ख़बर शेयर करें -पलामू, 16 जून । पलामू समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई।…
झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच हुए एमओयू का लाभ हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा: मुख्यमंत्री
ख़बर शेयर करें -रांची, 15 अप्रैल । झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन…
टाटानगर सहित कई स्टेशनों पर ट्रेनों का मिलेगा नया ठहराव
ख़बर शेयर करें -रेलवे की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने…
