उन्होंने बताया कि धमकी देने वाला व्यक्ति चंदन कुमार है, जो पहले भी उनसे कई बार मिल चुका है और खुद को एक निजी अस्पताल का सीईओ बताता है। डॉ राजकुमार के अनुसार, जब उन्हें निदेशक पद से हटाने का मामला चल रहा था, तब चंदन कुमार उनसे मदद के बहाने मिला था। हालांकि, जब चंदन कुमार ने रिम्स के कार्यों में दखलअंदाजी करने और कुछ गलत तरीके से काम कराने की कोशिश की, तो डॉ राजकुमार ने उससे मिलना और फोन उठाना बंद कर दिया था। डॉ राजकुमार ने बताया कि चंदन कुमार कार्यालय के ट्रांसफर और पोस्टिंग जैसे मामलों में दखल देने की कोशिश करता था। जब डॉ राजकुमार ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने यह धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
हथियार के साथ पांडे गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -रामगढ़, 15 अप्रैल । रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। राहुल दुबे…
अशोक मुंडा बने केंद्रीय सरना समिति के प्रधान महासचिव
ख़बर शेयर करें -नामकुम के रामपुर निवासी अशोक मुंडा को उनके सामाजिक कार्यों और सरना धर्म के प्रति समर्पण को…
महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के 4:30 बजे से शुरू हुआ जलार्पण
ख़बर शेयर करें -देवघर, 15 फरवरी । महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम…
