सिटी डीएसी केवी रमण ने बुधवार रात बताया कि डीआईजी को अवैध कार्य संचालित होने की गुप्त सूचना के आधार में पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन में रांची वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल की ओर से त्वरित कारवाई करते हुए होटल रेडिशन ब्लू के कमरा नंबर-114 एवं कमरा नंबर-115 से इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग कर ताश के पत्तों से जुआ का संचालन होते हुए 10 व्यक्तियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों में संदीप घोष, विशाल सिंह, शंभू शंकर सिंह, मनोज कुमार पंडित, प्रशांत गुप्ता, सैनिक कुमार महतो का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपितों में देवहत कुमार बेरा, विशाल सिंह, संदीप घोष, मनोज कुमार पंडित , शम्भु शंकर, हेमन्त कुमार सिंह, दीप तिवारी, प्रशांत गुप्ता, सैनिक कुमार महतो और प्रशांत कुमार महतो शामिल है। जब्त सामानों में नकद तीन लाख पांच हजार, मोबाइल 14 पीस, ताश का पत्ता -20 पैकेट, स्पाई कैमरा, ब्लुटुथ डिवाइस, एलसीडी टीबी शामिल है।
Related Posts
योग शिविर में 80 लोगों ने लिया हिस्सा
ख़बर शेयर करें -पूर्वी सिंहभूम, 16 जून । गोलमुरी क्लब में सत्यानंद योग केंद्र की ओर से आयोजित विशेष योग…
कुएं में फंसे हाथियों को वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर बचाया
ख़बर शेयर करें -रामगढ़ जिले की गोला प्रखंड अंतर्गत हेसापोड़ा गांव में हाथियों के झुंड से बिछड़ कर दो हाथी…
एसएनटीआई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इस्पात सम्मेलन में नई तकनीकों पर मंथन
ख़बर शेयर करें -पूर्वी सिंहभूम, 23 अप्रैल । शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एसएनटीआई) जमशेदपुर में गुरुवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय…
