सिटी डीएसी केवी रमण ने बुधवार रात बताया कि डीआईजी को अवैध कार्य संचालित होने की गुप्त सूचना के आधार में पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन में रांची वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल की ओर से त्वरित कारवाई करते हुए होटल रेडिशन ब्लू के कमरा नंबर-114 एवं कमरा नंबर-115 से इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग कर ताश के पत्तों से जुआ का संचालन होते हुए 10 व्यक्तियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों में संदीप घोष, विशाल सिंह, शंभू शंकर सिंह, मनोज कुमार पंडित, प्रशांत गुप्ता, सैनिक कुमार महतो का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपितों में देवहत कुमार बेरा, विशाल सिंह, संदीप घोष, मनोज कुमार पंडित , शम्भु शंकर, हेमन्त कुमार सिंह, दीप तिवारी, प्रशांत गुप्ता, सैनिक कुमार महतो और प्रशांत कुमार महतो शामिल है। जब्त सामानों में नकद तीन लाख पांच हजार, मोबाइल 14 पीस, ताश का पत्ता -20 पैकेट, स्पाई कैमरा, ब्लुटुथ डिवाइस, एलसीडी टीबी शामिल है।
Related Posts
पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद
ख़बर शेयर करें -हजारीबाग पुलिस को नक्सल अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)…
युवक की धारदार हथियार से हत्या, पिता घटना के बाद से फरार
ख़बर शेयर करें -मिली जानकारी के अनुसार, पिता अमित ठाकुर की पत्नी एक वर्ष पूर्व गुमशुदा हो गई थीं, जिसके…
धनबाद डीआरएम ने कतरासगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
ख़बर शेयर करें -धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने गुरुवार को कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।…
