मंदिर पुजारी मलय गोस्वामी ने बताया कि उत्सव की शुरुआत सुबह 5:30 बजे मंगला आरती से हुई। इसके बाद श्रृंगार दर्शन सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक रहे। सुबह 11 बजे जन्म व्रत कथा हुई और दोपहर 12 बजे से जन्मोत्सव आरंभ हुआ। इस दौरान जगमोहन में विशेष झांकी सजाई गई। ठाकुर जी का सर्व सिद्धि, पंचगव्य और पंचामृत से अभिषेक किया गया, जो करीब 1 घंटे तक चला। झांकी में माखन-मिश्री, धनिए की पंजीरी और छप्पन भोग सजाए गए। दोपहर 1:30 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जन्मोत्सव पर ठाकुर जी को झूले में विराजमान किया गया और उन्हें पीले रंग की नई अधिवास पोशाक धारण कराई गई। मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी हुई और 21 तोपों की सलामी दी गई। वहीं जिया बैंड की प्रस्तुति ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। वहीं इसी परंपरा अनुसार ठाकुर जी का नंदोत्सव शनिवार शाम मनाया गया। इस दौरान भक्तगण भजन-कीर्तन करेंगे और विशेष झांकियों के दर्शन किया।
Related Posts
वनस्पति घी और बटर समेत अन्य चीजें मिलाकर तैयार किया जा रहा था नकली घी
ख़बर शेयर करें -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया पुलिस को मिली सूचना के…
नए साल से इवनिंग कोर्ट की कवायद, हाईकोर्ट भी करेगा अधिक काम
ख़बर शेयर करें -जानकारी के अनुसार फिलहाल जोधपुर और जयपुर में एक-एक मजिस्ट्रेट कोर्ट को यह जिम्मेदारी दी गई है।…
आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते चार सटोरिए गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 09 अप्रैल । जवाहर सर्किल थाना पुलिस और जिला विशेष ईस्ट की स्पेशल टीम ने संयुक्त…
