मंदिर पुजारी मलय गोस्वामी ने बताया कि उत्सव की शुरुआत सुबह 5:30 बजे मंगला आरती से हुई। इसके बाद श्रृंगार दर्शन सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक रहे। सुबह 11 बजे जन्म व्रत कथा हुई और दोपहर 12 बजे से जन्मोत्सव आरंभ हुआ। इस दौरान जगमोहन में विशेष झांकी सजाई गई। ठाकुर जी का सर्व सिद्धि, पंचगव्य और पंचामृत से अभिषेक किया गया, जो करीब 1 घंटे तक चला। झांकी में माखन-मिश्री, धनिए की पंजीरी और छप्पन भोग सजाए गए। दोपहर 1:30 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जन्मोत्सव पर ठाकुर जी को झूले में विराजमान किया गया और उन्हें पीले रंग की नई अधिवास पोशाक धारण कराई गई। मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी हुई और 21 तोपों की सलामी दी गई। वहीं जिया बैंड की प्रस्तुति ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। वहीं इसी परंपरा अनुसार ठाकुर जी का नंदोत्सव शनिवार शाम मनाया गया। इस दौरान भक्तगण भजन-कीर्तन करेंगे और विशेष झांकियों के दर्शन किया।
Related Posts
राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 21 मई । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को लोक भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के…
बावन पुलिस निरीक्षक और तेरह यातायात निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर
ख़बर शेयर करें -जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार धर्मेंद्र कुमार शर्मा…
पूर्वी राजस्थान में आगामी चार दिन हल्की से मध्यम बारिश संभव
ख़बर शेयर करें -मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 18 से 22 सितम्बर को कोटा,…
