उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल ने बताया कि जयपुर सेल के अधिकारियों को दो व्यक्तियों के बाइक से सोडाला के छाबड़ा रोड पर प्रतिबंधित ट्रामाडोल ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर गई। संदिग्ध की निगरानी रखी। उन्हें जयपुर के छाबड़ा रोड चंबल पावर हाउस के पास रोका। तलाशी के दौरान वाहन में छुपाए गए 33 डिब्बों में 7 हजार 920 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल और 118 कोडीन फॉस्फेट की बोतलें मिली। पूछताछ के बाद एक टीम सप्लायर को पकड़ने के लिए रवाना हुई। उसे पेट्रोल पंप वाले बालाजी, के पास रोका। तलाशी में सप्लायर के पास से दवा बिक्री की रकम 42 हजार 780 बरामद की। सप्लायर ने पूछताछ में स्टॉकिस्ट के बारे में बताया। इसके बाद टीम ने सीकर रोड स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा। ट्रामाडोल की 2184 कैप्सूल, अल्प्राजोलम की 600 गोलियां और कोडीन फॉस्फेट की 97 बोतलें बरामद हुई। कार्रवाई में टीम ने तस्करी की गई 10104 ट्रामाडोल कैप्सूल, 600 अल्प्राजोलम टैबलेट, 215 कोडीन फॉस्फेट की बोतलें और नकद 42,780 रुपए बरामद किए है। साथ ही 3 बाइकों को जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
जयपुर: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या
ख़बर शेयर करें -हरमाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को…
तेज रफ्तार कार ने दाे बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंदा, दाे की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा
ख़बर शेयर करें -तेज रफ्तार कार ने दाे बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंदा, दाे की मौके पर मौत,…
अजमेर में बंगाली समाज ने विजयादशमी पर किया सिंदूर खेला
ख़बर शेयर करें -पांच दिवसीय नवरात्र महोत्सव के समापन अवसर पर बंगाली समाज की महिलाओं ने दुर्गा मां के चरणों…
