उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल ने बताया कि जयपुर सेल के अधिकारियों को दो व्यक्तियों के बाइक से सोडाला के छाबड़ा रोड पर प्रतिबंधित ट्रामाडोल ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर गई। संदिग्ध की निगरानी रखी। उन्हें जयपुर के छाबड़ा रोड चंबल पावर हाउस के पास रोका। तलाशी के दौरान वाहन में छुपाए गए 33 डिब्बों में 7 हजार 920 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल और 118 कोडीन फॉस्फेट की बोतलें मिली। पूछताछ के बाद एक टीम सप्लायर को पकड़ने के लिए रवाना हुई। उसे पेट्रोल पंप वाले बालाजी, के पास रोका। तलाशी में सप्लायर के पास से दवा बिक्री की रकम 42 हजार 780 बरामद की। सप्लायर ने पूछताछ में स्टॉकिस्ट के बारे में बताया। इसके बाद टीम ने सीकर रोड स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा। ट्रामाडोल की 2184 कैप्सूल, अल्प्राजोलम की 600 गोलियां और कोडीन फॉस्फेट की 97 बोतलें बरामद हुई। कार्रवाई में टीम ने तस्करी की गई 10104 ट्रामाडोल कैप्सूल, 600 अल्प्राजोलम टैबलेट, 215 कोडीन फॉस्फेट की बोतलें और नकद 42,780 रुपए बरामद किए है। साथ ही 3 बाइकों को जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
देशभर से सैकड़ों वाणी गायक बाड़मेर में जुटेंगे, दो दिवसीय वाणी उत्सव 29 मार्च से
ख़बर शेयर करें -देशभर से सैकड़ों वाणी गायक बाड़मेर में जुटेंगे, दो दिवसीय वाणी उत्सव 29 मार्च से बाड़मेर, 15…
बीकानेर में 17 अगस्त काे जुटेंगे 200 से अधिक रोटेरियन, रोटरी प्रांत 3053 में सदस्यता पर होगा मंथन
ख़बर शेयर करें -रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि प्रांतपाल डॉ. निशा शेखावत सदस्यता रुझानों पर, पीडीजी…
दीपावली पर्व:शहर में दो दर्जन स्थानों पर लगी आग: रातभर सड़कों पर दौड़ती रही दमकलें
ख़बर शेयर करें -इसके चलते राजधानी जयपुर में पटाखों से आग लगने की लगभग दो दर्जन से ज्यादा घटनाएं हुईं।…
