हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री और राजनाथ सिंह पहुंचे, उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए धामी सरकार द्वारा पिछले 4 सालों में उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा, इसके अलावा राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ धामी के साथ-साथ धुरंधर धामी भी नाम दिया,राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय कई घोटाले हुए लेकिन भाजपा सरकार में घोटाला करने वालों की जगह जेल में है। इसके अलावा चार धाम पर्यटन, मानसखंड कॉरिडोर, एम्स सैटलाइट सेंटर, जमरानी बांध जैसे हजारों करोड़ की योजनाओं का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार दो तिहाई सीटों से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी का निर्देश—तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
ख़बर शेयर करें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की…
क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा
ख़बर शेयर करें -। ग्राफिक एरा के अधिकांश कोर्स चकराता रोड पर शिफ्ट किये जायेंगे। ग्राफिक एरा के शीर्ष प्रबंधन…
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने छह माह के लिए 73 मेगावाट आवंटन किया मंजूर
ख़बर शेयर करें -सर्दियों के दौरान उत्तराखंड में बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य…
