एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के निवासी सुधीर केसरवानी पुत्र रमेश चन्द्र केसरवानी है। इसके खिलाफ प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरीगद्दी अल्लापुर निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने वर्ष 2023 में मुट्ठीगंज के बलुआघाट निवासी नीरज कुमार उर्फ सल्लू पुत्र राजकिशोर और मुट्ठीगंज निवासी सुधीर केसरवानी के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। सुधीर केसरवानी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार से फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई प्रभारी जयप्रकाश राम एवं उनकी टीम लगी हुई थी । मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने रविवार रात महाराष्ट्र खड़े भिवंडी शांति नगर स्थित उत्सव होटल से रविवार रात गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया।
Related Posts
परिषदीय स्कूल में चार दिन से बंद कुत्ते की मौत, जांच के आदेश
ख़बर शेयर करें -हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के कुनेहटा गांव में बेसिक शिक्षा विभाग का परिषदीय स्कूल है। स्वतंत्रता…
प्रयागराज के 28 शतरंज खिलाड़ी करेंगे प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व, सीतापुर में आजमाएंगे भाग्य
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 20 अप्रैल । जिला शतरंज संघ प्रयागराज की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर में आयोजित…
प्रयागराज: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में थरवई थाना क्षेत्र के सहजीपूरा…
