एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के निवासी सुधीर केसरवानी पुत्र रमेश चन्द्र केसरवानी है। इसके खिलाफ प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरीगद्दी अल्लापुर निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने वर्ष 2023 में मुट्ठीगंज के बलुआघाट निवासी नीरज कुमार उर्फ सल्लू पुत्र राजकिशोर और मुट्ठीगंज निवासी सुधीर केसरवानी के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। सुधीर केसरवानी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार से फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई प्रभारी जयप्रकाश राम एवं उनकी टीम लगी हुई थी । मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने रविवार रात महाराष्ट्र खड़े भिवंडी शांति नगर स्थित उत्सव होटल से रविवार रात गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया।
Related Posts
महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक: सीआर पाटिल
ख़बर शेयर करें -महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक: सीआर पाटिल महाकुंभ नगर, 21 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय…
सोनभद्र में अनियंत्रित आटो पलटी एक की मौत
ख़बर शेयर करें -सोनभद्र में अनियंत्रित आटो पलटी एक की मौत सोनभद्र, 03 फ़रवरी (हि.स.)। हाथीनाला थाना क्षेत्र में पिकनिक…
बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार बाराबंकी 27…
