दरअसल पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन चोर के एक बड़े गिरोह के सदस्य चोरी की गाड़ियों को फर्जी रजिस्ट्रेशन और नकली नंबर प्लेट लगाकर जिले में प्रवेश करने वाला है। सूचना के साथ ही डुमरिया घाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वतरित कार्रवाई करते हुए खजुरिया ओवरब्रिज के समीप हर आने-जाने वाली गाड़ी पर पैनी नजर रखनी शुरू की।इसी दौरान यूपी नंबर UP78HU 5009 लगी सेल्टोस कार को रोककर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर कागजात लेकर गाड़ी के चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन नंबर DL9CBF3200 है। साथ ही यह भी सामने आया कि यह कार दिल्ली से चुराई गई थी और चोर गिरोह के उक्त सदस्य फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इसका इस्तेमाल कर रहे थे।पुलिस गिरफ्तार अबूजार से इसके नेटवर्क और इस गिरोह अन्य सदस्यो के संदर्भ में पूछताछ कर रही है।जिसके बाद और खुलासे हो सकते है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने 551 आदर्श विद्यालयों का किया उद्घाटन, शिक्षा सुधारों के साथ कई विकास परियोजनाओं की घोषणा
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों के समान आधुनिक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया…
जेपीयू में पीजी सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
ख़बर शेयर करें -सारण, 06 जून । जय प्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों और विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र…
दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
ख़बर शेयर करें -इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस…
