दरअसल पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन चोर के एक बड़े गिरोह के सदस्य चोरी की गाड़ियों को फर्जी रजिस्ट्रेशन और नकली नंबर प्लेट लगाकर जिले में प्रवेश करने वाला है। सूचना के साथ ही डुमरिया घाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वतरित कार्रवाई करते हुए खजुरिया ओवरब्रिज के समीप हर आने-जाने वाली गाड़ी पर पैनी नजर रखनी शुरू की।इसी दौरान यूपी नंबर UP78HU 5009 लगी सेल्टोस कार को रोककर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर कागजात लेकर गाड़ी के चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन नंबर DL9CBF3200 है। साथ ही यह भी सामने आया कि यह कार दिल्ली से चुराई गई थी और चोर गिरोह के उक्त सदस्य फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इसका इस्तेमाल कर रहे थे।पुलिस गिरफ्तार अबूजार से इसके नेटवर्क और इस गिरोह अन्य सदस्यो के संदर्भ में पूछताछ कर रही है।जिसके बाद और खुलासे हो सकते है।
Related Posts
सेना भर्ती कार्यालय कटिहार ने पूर्णिया में आयोजित की आउटरीच कार्यक्रम
ख़बर शेयर करें -उक्त कार्यक्रम में 130 छात्र-छात्राओं को अग्निपथ योजना के लाभों, विभिन्न विकल्पों, बोनस अंकों, दलाली विरोधी गतिविधियों…
जिले के 17 थाना के बदले गए थानाध्यक्ष
ख़बर शेयर करें -जिले में 17 थाना के थानाध्यक्ष बदले गए।एसपी अंजनी कुमार ने अररिया जिलादेश संख्या 822/2025 जारी कर…
जिले में 8535 से अधिक गैस सिलेंडर उपलब्ध, 2–3 दिनों में होम डिलीवरी
ख़बर शेयर करें -किशनगंज, 28 मार्च । जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर फैली आशंकाओं के बीच जिला…
