पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले तस्कर गोवर्धन गुर्जर (22) निमेड़ा जिला जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपित के पास से चार किलोगा ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन(बाइक) बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित यह गांजा बगरू से लेकर आता है और फिर जयपुर में यह गांजा बेचने वालों को सप्लाई करता है। आरोपित यह गांजा 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से लेकर आता है और फिर गांजा बेचने वालों को 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचता है। यह अच्छी कमाई के चलते काफी समय से यह काम करता आ रहा है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद—फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
Related Posts
धर्म और संस्कार हमारी पहचान हैं: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
ख़बर शेयर करें -झुंझुनू, 23 जून । राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि धर्म और संस्कार हमारी पहचान हैं तथा…
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के दिये निर्देश
ख़बर शेयर करें -महापौर ने वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : शहर भर में हुए कई कार्यक्रम, महिलाओं का किया सम्मान
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 08 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया…
