अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि रविवार तीन अगस्त से पांच अगस्त दिन मंगलवार तक मौसम के खराब होने की संभावना है। खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांध कर रखें, पेड़ व टिनशेड के नीचे न बांधे। पशुओं को चरने के लिए न छोड़ें। खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे और पैर के नीचे सूखी लकड़ी व पत्ते रखें। बारिश के समय बर्तन व कपड़े न धोएं साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी, कूलर आदि को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात न करें और जर्जर मकान से दूर रहने की लाेगाें काे सलाह दी है।
Related Posts
केन्द्र सरकार व्यापार में सुगमता के लिए लाई जीएसटी, परन्तु अधिकारी इसके मूल उद्देश्य के विपरीत काम कर रहे : उच्च न्यायालय
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 18 सितम्बर । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जीएसटी के एक मामले में टिप्पणी की कि केंद्र…
साहित्य विचारों की टकराहट और समानता का द्वंद्व है: गौहर रजा
ख़बर शेयर करें -उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता की शुरुआत से ही लेखक और समाज का गहरा रिश्ता रहा है।…
मेला हमारी सांस्कृतिक और विरासत का प्रतीक : बेबी रानी मौर्य
ख़बर शेयर करें -उद्घाटन के पश्चात प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ दाऊजी मंदिर पहुंचकर दाऊ बाबा…
