आमडारी निवासी रामजी वर्मा का दस वर्षीय पुत्र शिवम वर्मा रविवार शाम से गायब हो गया था। अगले दिन सुबह गायब बालक का शव एक संदिग्ध बोरी में गांव के बाहर मिला। बुधवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया की घटना की जांच हेतु चार टीमों का गठन किया गया था। जिन्हे मंगलवार की रात में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसी ने शिवम की हत्या की है। वह उसी गांव का रहने वाला प्रतीक वर्मा है। प्रतीक वर्मा शिवम के चाचा द्वारा तंज कसे जाने से नाराज था। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसने शिवम को गड़ही में डुबो कर मारा था। एएसपी ने बताया कि प्रतीक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
Related Posts
पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, आरोपित गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
ख़बर शेयर करें -औरैया, 26 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया में जनपद के फफूँद थाना क्षेत्र के ग्राम…
यूपी में एमएसएमई, धार्मिक पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश करेंगे कनाडा के उद्यमी
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 04 जनवरी । कैनेडियन हिंदू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
कांवड़ यात्रा को लेकर श्रावण के तीसरे सोमवार को प्रयागराज में भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 16 अगस्त ।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी…
