सावन मास के सभी सोमवार और महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद जनपद से विभिन्न जिलों के शिवभक्त और कांवड़ बेड़े होकर गुजरते हैं। वहीं स्थानीय लोग भी हजारों संख्या में कांवड़ लेकर और गंगाजल लेकर आते हैं। श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगा जल लेने कांवड़ बेड़े व शिवभक्त शुक्रवार और शनिवार को रवाना हो गए थे। हरिद्वार से गंगाजल लेने हेतु शनिवार को शिव भक्त वाहनों से गए थे। हरिद्वार और बृजघाट से सभी कांवरिये व शिव भक्त रविवार रात्रि तक मुरादाबाद वापस आ रहे हैं। डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्त सोमवार सुबह मुरादाबाद पहुंचेंगे और सीधे जलाभिषेक करेंगे।
Related Posts
मौसम अली पहलवान बने देवा मेला के चैम्पियन
ख़बर शेयर करें -इसी के साथ दंगल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। चैम्पियनशिप ट्राफी हासिल करने वाले पहलवान ने टाइगर…
मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित 10 ट्रेनों का हाेगा विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव
ख़बर शेयर करें -सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 14312 व 14322 भुज बरेली आला हजरत एक्सप्रेस को…
आजाद समाज पार्टी के नेता ने रची थी स्वयं के अपहरण की साजिश
ख़बर शेयर करें -आजाद समाज पार्टी के नेता ने रची थी स्वयं के अपहरण की साजिश -मकान के लिए पांच लाख खरीदने के लिए किया था…
