उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल!, IFS अधिकारियों के साथ-साथ DFO के बंपर तबादले – Khabar Uttarakhand

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। सीएम धामी की मंजूरी मिलने के बाद ये आदेश जारी कर दिया है। वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसमें प्रमुख वन संरक्षक (PCCF), अपर प्रमुख वन संरक्षक (APCCF), मुख्य वन संरक्षक (CCF), वन संरक्षक (CF) और डीएफओ स्तर के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

उत्तराखंड में वन विभाग में बड़ा फेरबदल!

इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव वन मुख्यालय में हुआ है। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल से कैंपा (CAMPA) का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। कैंपा की जिम्मेदारी अपर प्रमुख वन संरक्षक बीके गांगटे को सौंपी गई है। साथ ही उन्हें वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का दायित्व भी दिया गया है।

उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल!, IFS अधिकारियों के साथ-साथ DFO के बंपर तबादले – Khabar Uttarakhand

तो वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक नीना ग्रेवाल को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और प्रबंध निदेशक, वन विकास निगम का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। सुरेंद्र मेहरा को नियोजन और सतर्कता व विधि प्रकोष्ठ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल!, IFS अधिकारियों के साथ-साथ DFO के बंपर तबादले – Khabar Uttarakhand

वन पंचायत और वृत्तों में बड़ा फेरबदल

मुख्य वन संरक्षक पराग मधुकर से वन पंचायत का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। ये जिम्मेदारी अब सुशांत कुमार पटनायक को सौंपी गई है।

वन संरक्षक स्तर पर हुए फेरबदल की बात करें तो चंद्रशेखर सनवाल को नोडल कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतू लक्ष्मी को यमुना वृत्त से हटा दिया गया है। उन्हें वन विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। एक बार फिर कल्याणी की यमुना वृत्त में तैनाती हुई है।

उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल!, IFS अधिकारियों के साथ-साथ DFO के बंपर तबादले – Khabar Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल!, IFS अधिकारियों के साथ-साथ DFO के बंपर तबादले – Khabar Uttarakhand

DFO स्तर पर भी तबादले

फील्ड स्तर पर सबसे अधिक बदलाव डीएफओ में देखने को मिला है। मसूरी के डीएफओ अमित कंवर को चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। तो वहीं देहरादून वन प्रभाग की जिम्मेदारी वैभव कुमार सिंह को सौंपी गई है।

देहरादून के डीएफओ नीरज कुमार को वन विकास निगम की जिम्मेदारी मिली है। हिमांशु बागड़ी को टिहरी वन प्रभाग में तैनाती मिली है। इसके साथ ही दीपक सिंह को तराई पूर्वी, आशुतोष सिंह को टोंस फॉरेस्ट डिवीजन, पुनीत तोमर को तराई पश्चिमी और जीवन मोहन को उत्तरकाशी वन प्रभाग सौंपा गया है।

अल्मोड़ा से बदरीनाथ तक वन अफसर बदले

अभिमन्यु को अल्मोड़ा, आदित्य रत्न को पिथौरागढ़ और रजत सुमन को केदारनाथ फॉरेस्ट डिवीजन में तैनाती मिली है।

प्रणाली रमेश को बदरीनाथ फॉरेस्ट डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रकाश चंद्र आर्य को बागेश्वर, देवी प्रसाद बलूनी को मसूरी वन प्रभाग भेजा गया है। इसके साथ ही विनीत कुमार को रुद्रप्रयाग, गौरव वर्मा को लैंसडाउन और यश ढोबले को नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान में जिम्मेदारी दी गई है।