देहरादून। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में शिवालिक नगर मंडल युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मंडल महामंत्री युवा मोर्चा श्री कार्तिक थपलियाल जी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए 102 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक माननीय श्री सहदेव सिंह पुंडीर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मित्ता सिंह जी, राज्य मंत्री श्री भुवन विक्रम डबराल जी, राज्य मंत्री श्री ओमबीर राघव जी, मंडल अध्यक्ष शिवालिक नगर मंडल मदन जी पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला जी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री विनायक नौटियाल जी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री सुधांशु जखमोला जी, जिला मंत्री युवा मोर्चा श्री संकल्प चमोली जी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री तुषार वर्मा श्री आकाश रतूड़ी जी, श्री दक्ष पुरी जी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान करना समाज के प्रति उनकी सेवा भावना एवं जिम्मेदारी को दर्शाता है।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “रक्तदान—महादान” का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
“रक्तदान करें, जीवन बचाएं — मानव सेवा में अपना योगदान दें।”
