दिहोली थानाधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम को स्थानीय ग्रामीणों ने हथवारी ग्राम पंचायत इलाके में ढोंडे का पुरा के पास में उटंगन नदी में दो शवों के तैरने की सूचना दी थी। इस सूचना पर मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने दोंनों शवों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद में ग्रामीणों की मदद से मृतकों की पहचान करीब 40 वर्षीय महेश पुत्र रघुवीर तथा करीब 37 वर्षीय बबिता देवी निवासी ढोंडे का पुरा पंचायत हथवारी थाना दिहौली जिला धौलपुर के रूप में हुई। दोंनों मृतकों के शवों को राजाखेडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया,जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस संबंध में मृतक महेश के भाई राजकपूर द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसका भाई महेश अपनी पत्नी बबिता देवी के साथ में आगरा दवाई लेने गया था। सोमवार को देर शाम ग्रामीणों द्वारा घरवालों द्वारा उनके पार्वती नदी में डूबने की सूचना मिली थी। इस तहरीर पर दिहौली थाने में मर्ग दर्ज की गई है। थना प्रभारी परमजीत सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उधर,प्रारंभिक पडताल में दोंनों पति-पत्नी द्वारा पार्वती नदी में कूद कर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। दोंनों की मौत के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
Related Posts
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 28 सितंबर को चार संभागों में बारिश का अनुमान
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 27 सितंबर । नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को राजस्थान के कई हिस्सों में…
भर्ती कैलेंडर पर तेजी से आगे बढ़ रही प्रक्रिया, कांस्टेबल भर्ती 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार पदों पर होगी
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 06 जून । राज्य सरकार के भर्ती कैलेंडर-2026 के तहत विभिन्न विभागों में चल रही भर्ती…
सिविल हवाई अड्डा बीकानेर में उत्साहपूर्वक मनाया गया यात्री सेवा दिवस
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम की मुख्य रूप से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) अधिकारियों द्वारा प्रत्येक यात्री का तिलक, पुष्पवर्षा…
