CM dhami birthday: त्रिकोण संस्था ने कराया सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय हुआ बालाजी धाम

CM dhami birthday: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के झाझरा स्थित बालाजी धाम मंदिर में त्रिकोण संस्था की ओर से सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन त्रिकोण संस्था की निदेशक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

सीएम धामी के जन्मदिन पर त्रिकोण संस्था ने कराया सुंदरकांड पाठ

कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद कीर्तन मंडली ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। भजनों के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।

CM के उत्तम स्वास्थ्य की कामना

त्रिकोण संस्था की निदेशक नेहा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का जनसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भगवान श्रीराम, श्री हनुमान और बाबा केदारनाथ से सीएम को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.