जमानत याचिका में अधिवक्ता स्नेहदीप ने अदालत को बताया कि प्रकरण में उसे फंसाया गया है। प्रकरण को लेकर एसीबी में दर्ज मूल केस में याचिकाकर्ता का नाम नहीं है। याचिकाकर्ता को एक साल पहले नोटिस दिया गया। इसके बाद बिना कोई परिस्थिति बदले याचिकाकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा ईडी याचिकाकर्ता पर 2.01 करोड़ रुपये का आरोप लगा रही है। जबकि इसे लेकर ईडी के पास कोई साक्ष्य नहीं है और परिवादी यह राशि कहां से लाया, उसका भी उल्लेख नहीं है। इसके अलावा ईडी ने अपनी रिपोर्ट में बेटे की फर्म में 50 लाख रुपए का लेनदेन बता रही है। यह राशि बेटे की कंपनी ने लोन के तौर पर ली थी और उसे लौटाया भी जा चुका है। वहीं इस राशि को लेकर सिविल केस भी लंबित चल रही है। ऐसे में उसे जमानत का लाभ दिया जाए। गौरतलब है कि ईडी ने मार्च, 2024 में महेश जोशी को समन जारी किया था। वहीं बीते दिनों ईडी ने जोशी को गिरफ्तार किया था। ईडी कोर्ट ने गत दिनों जोशी को जमानत देने से इनकार कर दिया था और उसके बाद ईडी ने जोशी, बेटे रोहित सहित डेढ दर्जन आरोपितों के खिलाफ ईडी कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया था। इस दौरान जोशी की पत्नी का निधन होने पर कोर्ट ने उन्हें दो बार अंतरिम जमानत का लाभ दिया था।
Related Posts
पिंकसिटी प्रेस क्लब की साधारण सभा 30 सितम्बर को
ख़बर शेयर करें -महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय लेखा-जोखा, बैलेन्स सीट एवं ऑडिट रिपोर्ट…
नव वर्ष पर निगम का पर्यटन स्थलों से बाजारों तक विशेष सफाई अभियान
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 30 दिसंबर । नववर्ष के जश्न को देखते हुए जयपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ,…
पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए उम्मीदों का आकाश खोला : रावत
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 24 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए उम्मीदों का आकाश खोल दिया है, जल…
