सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राज दीपक रस्तोगी की ओर से मामले में जवाब पेश करने के लिए समय मांगा गया। वहीं महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पर अदालत ने कहा कि क्या वे कह सकते हैं कि अब कोई दुर्घटना नहीं होगी। ऐसे में महाधिवक्ता ने कहा कि विभाग ने सभी स्कूलों का सर्वेक्षण करने के आदेश दिए हैं। कमेटी गठित तक ऐसे स्कूल भवनों की पहचान की जा रही है। स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए बजट भी जारी किया गया है। अदालत को दो सप्ताह में शपथ पत्र पेश कर इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मानसून के दौरान विशेष उपाय करें। अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि अभी तक पालना रिपोर्ट पेश नहीं की गई। ऐसे में सुनिश्चित किया जाए की जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं हो। इस पर एजी ने कहा कि अगर किसी की गलती सामने आई तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे। ऐसी इमारतों का लगातार सर्वेक्षण जारी है, फिर भी अदालत चाहे तो निर्देश जारी कर सकती है। इस पर अदालत ने जर्जर स्कूलों में स्कूल संचालित करने पर रोक लगाते हुए प्रमुख शिक्षा सचिव से शपथ पत्र पेश करने को कहा है।
Related Posts
जयपुर टाइगर फेस्टिवल: राहगीर लाइव शो में झूमे श्रोता
ख़बर शेयर करें -फेस्टिवल के अध्यक्ष संजय खवाड़ ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण के संदेश के साथ मनोरंजन के रंगों…
राजस्थान में बीटीपी के 45 पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल
ख़बर शेयर करें -इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा, सागवाड़ा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश…
विश्व विरासत सप्ताह में बच्चों को कराई फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 24 अप्रेल। अजमेर रेल मंडल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों…
