हरीश रावत की नई पुस्तक जल्द होगी प्रकाशित, बोले उसी दिन आऊंगा देहरादून

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी नई पुस्तक “मेरा जीवन लक्ष्य-उत्तराखंडियत” (भाग-2) के जल्द प्रकाशित होने की जानकारी साझा की है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि पुस्तक के प्रकाशक की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है कि पुस्तक लगभग 20 सितंबर तक प्रिंट होकर तैयार हो जाएगी।

हरीश रावत की नई पुस्तक जल्द होगी प्रकाशित

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पुस्तक का विमोचन 20 सितंबर के आसपास निर्धारित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक अस्वस्थ रहने के बाद उत्तराखंड की पावन धरती पर दोबारा लौटना उनके लिए बेहद सुखद क्षण होगा।

पुस्तक के विमोचन की तैयारियों में जुटा हूं: हरदा

पूर्व मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में लिखा कि उनके लिए सबसे सुखद दिन वह होगा, जब उनकी पुस्तक का विमोचन हो और उसी दिन वह देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड की धरती को प्रणाम करें। फिलहाल हरीश रावत पुस्तक के विमोचन की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि तैयारियां पूरी होने के बाद विमोचन की अंतिम तारीख तय की जाएगी

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.