याचिका में अधिवक्ता टीसी व्यास ने अदालत को बताया कि साल 2021 में शहर के आमेर थाना में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं गत पांच मई को आरोपी ने अंतरिम जमानत लेकर 14 मई को मुस्लिम रीति-रिवाज से पीडिता से विवाह कर लिया और उसके अगले दिन उसका पंजीकरण भी करा लिया। सुनवाई के दौरान पीडिता ने आकर कोर्ट को कहा कि वह आरोपी के साथ शांतिपूर्वक और खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रही है और उसे किसी तरह की परेशानी नहीं है। इसलिए प्रकरण में लंबित कार्रवाई को समाप्त किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है।
Related Posts
आमजन को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 13 मई । राजस्थान में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल…
निविदा नर्सिंग कर्मियों की भर्ती के विरोध में प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 19 सितम्बर । राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में…
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई आरएएस प्री परीक्षा
ख़बर शेयर करें -कड़ी सुरक्षा के बीच हुई आरएएस प्री परीक्षा जोधपुर, 02 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग की…
