वरिष्ठ रंगकर्मी और उपन्यासकार अयोध्या प्रसाद गौड़ द्वारा लिखित और अरु स्वाति व्यास (एनएसडी) द्वारा निर्देशित ‘मानस रामलीला’ में अभिनय, विजुअल व साउंड इफेक्ट्स और भव्य सेट का समागम देखने को मिला। ढाई घंटे की प्रस्तुति में श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के प्रसंग साकार हुए, बुराई पर अच्छाई की विजय का सजीव रूप रामकथा की इस प्रस्तुति के अंतर्गत दिखाई दिया। गुरुवार शाम सात बजे प्रस्तुति का दोबारा मंचन होगा। प्रस्तुति में 5 से 7 गीत और लगभग 30 चौपाइयों को शामिल किया गया। प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सुरेश वाडकर और दिव्य कुमार की आवाज़ ने गीतों को विशेषता प्रदान की। वहीं वॉइस ओवर के जरिए इस रामलीला को और प्रभावशाली बनाया गया। निर्देशक अरु स्वाति व्यास ने मुंबई जाकर रामानंद सागर निर्देशित रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल से श्रीराम के संवाद रेकॉर्ड करवाए। इस पूरी प्रस्तुति में उपयोग हुई सभी प्रॉपर्टी जयपुर में तैयार की गई। उन्नत तकनीक और रचनात्मक प्रयोगों से सजी इस मानस रामलीला ने दर्शकों को न केवल रामकथा का दर्शन कराया, बल्कि कला और तकनीक के अद्भुत संगम का अनुभव भी दिया।
Related Posts
राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट
ख़बर शेयर करें -माैसम विभाग की रिपाेर्ट के अनुसार बुधवार को जयपुर, नागौर, अजमेर, करौली, भरतपुर समेत कई जिलों में…
गफरूद्दीन, तगाराम और स्वामी ब्रह्मदेव महाराज को पद्मश्री सम्मान
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 25 जनवरी । केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म…
बिजली कंपनी के इंजीनियरों को नगरीय विकास विभाग में नियुक्ति देने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
ख़बर शेयर करें -मामले से जुड़े अधिवक्ता पीसी भंडारी व टीएन शर्मा ने बताया कि प्रदेश की पांच बिजली कंपनियोंं…
