सांसद ने कहा कि कुम्हार समाज सदियों से मिट्टी को आकार देकर जीवन उपयोगी वस्तुएं बनाई है। दीया, कुल्हड़, घड़ा, हांडी, कलश जैसे बर्तनों के बिना कोई भी धार्मिक, सामाजिक या पारंपरिक कार्य पूर्ण नहीं होता। यह समाज भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवित रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह, पूजा-पाठ, संस्कार हर शुभ कार्य में प्रजापति समाज की अहम भागीदारी रहती है। यह समाज सिर्फ बर्तन नहीं बनाता, बल्कि हमारी परंपराओं को भी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करती है। समाज के जिला संरक्षक पंकज प्रजापति ने सामाजिक व राजनीतिक मजबूती, शैक्षणिक स्तर को आगे बढ़ाने सहित समाज के उत्थान के लिए लोगों को आगे आने की अपील की। समझ में जिले के सभी प्रखंडों से समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
Related Posts
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
ख़बर शेयर करें -सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के…
आनंद मार्ग ने कराया मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन
ख़बर शेयर करें -पूर्वी सिंहभूम, 19 मार्च । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त प्रयास…
झारखंड विधानसभा में विधायक जयराम महतो ने उठाया डॉक्टरों की कमी और महंगे इलाज का मुद्दा
ख़बर शेयर करें -रांची, 10 मार्च । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11 वें दिन बुधवार को डुमरी विधायक…
