19 अप्रैल 2024 को पीड़िता के पिता ने कछवां थाने में नामजद युवक के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को साथ ले जाने की तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने तत्काल गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश जारी किए। पुलिस काे जानकारी मिली कि आरोपी कछवां रोड रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर नामजद अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र ओमकार निवासी नरायनपुर को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।
Related Posts
पुलिस चौकी में परिजनों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुई प्रेमी युगल की शादी
ख़बर शेयर करें -हंसकर गांव के रहने वाले रघुवीर कुशवाहा के बेटे विकास कुशवाहा का बिधनू थाना क्षेत्र के कठेरुआ…
घड़ा सहित पौधे का दान, री-यूज का अनूठा उदाहरण
ख़बर शेयर करें -औरैया, 08 जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर निवासी व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार…
गांव में चोरों का धावा, पांच लाख के जेवरात और नकदी पार
ख़बर शेयर करें -गांव में चोरों का धावा, पांच लाख के जेवरात और नकदी पार मीरजापुर, 26 जून (हि.स.)। जिगना…
