कार्यक्रम के अतिथि सेवानिवृत्त कमौडोर अंशुमान दत्त, सेवानिवृत्त कैप्टन अशोक तिवारी, सेवानिवृत्त कमांडर जे.एस. राजावत एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आलोक कुमार साहा ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्पचक और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आलोक कुमार साहा ने बताया की भारतीय सेना ने विषम और विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और देश प्रेग का परिचय दिया। देश की आन बान और शान पर शहीद होने वाले सैनिक हमारे लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल है। राष्ट्र आज उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उन सभी परिवारों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अजमेर के सदस्यों एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय व रैक्सकों के स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवं स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Related Posts
बेटियों को आगे बढ़ाने के मुख्यमंत्री के विजन को साकार कर रही कन्या वाटिका
ख़बर शेयर करें -बीकानेर, 03 अप्रैल । शहर के हृदय स्थल स्थित पब्लिक पार्क में विकसित की जा रही कन्या…
स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगी मारवाड़ की आत्मीयता : पटेल
ख़बर शेयर करें -संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं, विशिष्ट अतिथियों…
जीएसटी चोरी के आरोपित को मिली जमानत हाईकोर्ट ने की रद्द
ख़बर शेयर करें -जीएसटी चोरी के आरोपित को मिली जमानत हाईकोर्ट ने की रद्द जयपुर, 14 फ़रवरी (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट…
