अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक कमलेश शर्मा ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर पीडिता के पिता ने 19 अक्टूबर, 2022 को फुलेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि आज दोपहर उसकी नाबालिग बेटी और बेटा घर पर अकेले थे। इस दौरान अभियुक्त वहां आया और उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। जब उसके बेटे ने रोकना चाहा तो अभियुक्त ने उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीडिता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए अभियुक्त से दोस्ती हुई थी। घटना के समय दोपहर तीन बजे अभियुक्त का फोन आया और शादी करने की बात कहकर घर के बाहर बुलाया। जब वह अपने बडे भाई के साथ बाहर आई तो अभियुक्त ने भाई को मारने की धमकी देकर स्कूटी पर बैठा लिया। इस दौरान उसके भाई ने रोकने की कोशिश की तो अभियुक्त ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन जयपुर ले आया। यहां सिंधी कैंप इलाके की एक होटल में रखा और रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं सुबह करीब चार बजे पुलिस आकर साथ ले गई।
Related Posts
तीन दिन दिल्ली होकर नहीं आएगी रानीखेत एक्सप्रेस
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 13 जुलाई । उत्तर रेलवे के दिल्ली यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए लिए जा रहे…
बीकानेर में राजस्थान माध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ का सम्मेलन सम्पन्न
ख़बर शेयर करें -बीकानेर, 19 सितंबर । राजस्थान माध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ, जिला शाखा बीकानेर का दो दिवसीय जिला सम्मेलन…
प्रतीक्षा सूची यात्रियों के लिए खुशखबरी, आरक्षण चार्ट अब 10 घंटे पहले
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय सुबह 5:01 बजे…
