एडीजीसी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ दशक पहले एक युवती को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर मृतका के पिता की तहरीर पर ट्रांसपोर्टनगर छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी भूपेन्द्र सिंह व टेढ़ा सुमेरपुर हमीरपुर निवासी सुभाष चन्द्र सिंह के खिलाफ 23 अक्टूबर 2010 को मुकदमा लिखा गया था। मुकदमें के दौरान भूपेन्द्र की मौत हो गई। उन्हाेंने बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने करते हुए दोष सिद्ध होने पर सुभाष चन्द्र सिंह को सश्रम आजीवन कारावास की सजा दी है। उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Related Posts
विधान परिषद की याचिका समिति ने की समीक्षा, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी
ख़बर शेयर करें -समिति ने बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज, भुता, आंवला और क्यारा ब्लॉकों के विभिन्न ग्रामों में सड़कों, नालियों और…
निवेशक से कमीशन में फंसे आईएएस अभिषेक प्रकाश को डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में पाया गया दोषी
ख़बर शेयर करें -निवेशक से कमीशन में फंसे आईएएस अभिषेक प्रकाश को डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में पाया गया दोषी…
भक्ति और राष्ट्रभाव से गूंजा नगर, बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम में परंपरागत विधि से बलोपासना, सत्संग, हनुमान चालीसा पाठ एवं बजरंग दल की प्रार्थना संपन्न कराई…
