मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 18 से 22 सितम्बर को कोटा, उदयपुर संभाग के अलावा अन्य कुछ शहरों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में फिर से मानसूनी हवाएं सक्रिय हो रही है। ऐसे में एक सप्ताह अभी भी पूर्वी राजस्थान में मानसून रहेगा। इसके बाद विदाई संभव है। बुधवार को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर सहित कुछ अन्य शहरों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बीसलपुर बांध के एक गेट से 3005 क्यूसेक पानी की निकासी बारिश का दौर थमने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार घटती जा रही है। बुधवार को बीसलपुर बांध का गेट नम्बर 9 को 0.50 मीटर खोलकर 3005 क्यूसेक पानी की निकासी गई। मंगलवार को बीसलपुर बांध का 9 नम्बर गेट एक मीटर खोलकर 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। वर्तमान में त्रिवेणी नदी 3.30 मीटर पर बह रही है।
Related Posts
परशुराम ज्ञान पीठ ब्राह्मण समाज के उत्थान का सशक्त केंद्र : डॉ. दिनेश शर्मा
ख़बर शेयर करें -परशुराम ज्ञान पीठ ब्राह्मण समाज के उत्थान का सशक्त केंद्र : डॉ. दिनेश शर्मा जयपुर, 26 फ़रवरी…
राजगढ़-रैणी क्षेत्र में कलेक्टर का निरीक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल संरक्षण कार्यों पर दिया जोर
ख़बर शेयर करें -अलवर, 17 अप्रैल । जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को राजगढ़ और रैणी क्षेत्र का…
उदयपुर में आपसी रंजिश में युवक की हत्या
ख़बर शेयर करें -उदयपुर, 08 अप्रैल । शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र के सिलावटवाड़ी–बिच्छू घाटी इलाके में मंगलवार देर रात…
