महाकुम्भ : दोपहर दो बजे तक 1.52 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुम्भ के सेक्टर 22 में आग लगने से कई पंडाल जल गए,  मौके पर पहुंची कई दमकल गाड़िया

महाकुम्भ नगर, 30 जनवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर 22 में गुरूवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से कई पंडाल जल गए। सूचना पर अग्नि शमन दस्ते के कर्मचारी कई दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंचे है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

जहां आग लगी है, वहां पब्लिक नहीं थी, इसलिए जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है। आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

—