एफएसओ धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि बंथरा थाना क्षेत्र के कानपुर रोड किनारे स्थित पुरुषोत्तम गुप्ता और संतोष गुप्ता का तीन मंजिला मकान हैं। नीचे की मंजिल पर ‘मंगलम ट्रेडर्स’ नाम से किराना की थोक दुकान और गोदाम में रविवार देर रात 1:50 बजे आग लग गई। सूचना पाकर सरोजिनी नगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने लगी। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद आलमबाग, हजरतगंज और पीजीआई फायर स्टेशनों से अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। कुल चार फायर स्टेशनों की लगभग 10 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Related Posts
प्रयागराज के समस्त तहसीलों में 24 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 15 अक्टूबर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार बुधवार को जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों…
प्रबंधन को विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही का पुन: कब्जा मिला, छात्राओं-अभिभावकों की जीत
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 10 जून । राजधानी लखनऊ के विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही का भवन पुन: प्रबंधन…
मतदान राष्ट्र सेवा के लिए पहली सीढ़ी : मुख्य चुनाव आयुक्त
ख़बर शेयर करें -मतदान राष्ट्र सेवा के लिए पहली सीढ़ी : मुख्य चुनाव आयुक्त फिरोजाबाद, 9 मार्च (हि.स.)। मुख्य निर्वाचन…
