बजरंग दल के जिला संयोजक राम शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य था कि जो पुलिसकर्मी अपने घर नहीं जा पाते, वे भी परिवार के साथ त्योहार मना सकें। कार्यक्रम का नेतृत्व मातृशक्ति जिला संयोजिका रजनी गोयल, जिला सह सयोजिका ममता श्रीवास्तव, प्रखंड सयोजिका शारदा आर्या, दुर्गावाहिनी जिला सह सयोजिका दिशा श्रीवास्तव, प्रखंड संयोजिका खुशबू गोयल, आकांशा भार्गव एवं संध्या श्रीवास्तव ने किया। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से नारी सशक्तीकरण और समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का संकल्प भी लिया। राखी बांधने के बाद महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से अपनी रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Related Posts
विश्व विरासत सप्ताह में बच्चों को कराई फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 24 अप्रेल। अजमेर रेल मंडल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों…
बीकानेर भाजपा द्वारा ‘वीर बाल दिवस’ और ‘सुशासन दिवस’ पर विभिन्न कार्यक्रम हाेंगे
ख़बर शेयर करें -देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह,…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में एट होम में की शिरकत
ख़बर शेयर करें -जोधपुर/जयपुर, 14 अगस्त । 79वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में…
