विधायक व्यास ने बताया कि गोचर भूमि का अन्यत्र उपयोग कानूनन गलत है। साथ ही स्थानीय नागरिकों में भी इस प्रस्ताव के प्रति रोष है और अब तक हजारों की संख्या में आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। विधायक भाटी और व्यास ने बताया कि यह निर्णय पशुधन के साथ ग्रामीण संस्कृति के अस्तित्व से जुड़ा है। इसके मद्देनजर उन्होंने इस प्रस्ताव को अविलम्ब निरस्त करवाने की मांग की और बताया कि जिला प्रशासन तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण के इकतरफे प्रस्ताव के कारण सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। विधायक व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक ने विश्वास दिलाया कि वर्तमान में इस गोचर भूमि का उपयोग किसी प्रकार की व्यावसायिक अथवा आवासीय गतिविधि में नहीं किया जाएगा।
Related Posts
बीकानेर में 17 अगस्त काे जुटेंगे 200 से अधिक रोटेरियन, रोटरी प्रांत 3053 में सदस्यता पर होगा मंथन
ख़बर शेयर करें -रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि प्रांतपाल डॉ. निशा शेखावत सदस्यता रुझानों पर, पीडीजी…
अजमेर के भीमपुरा गांव में पैंथर का हमला, बालक व बुजुर्ग घायल; रेस्क्यू में जुटी टीम
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 20 फरवरी । अजमेर जिले के एनएच-8 से जुड़े मांगलियावास थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुरा गांव में…
बीकानेर से दाे महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
ख़बर शेयर करें -बीकानेर से दाे महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी बीकानेर, 29 जनवरी (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल द्वारा दाे महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनाें का…
