जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में 6 और 7 सितम्बर को 52 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा होगी। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि इस परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के जनपद में आने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के साथ ही परीक्षार्थियों को ससमय परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में सुगमता के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के समस्त बोर्ड के विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान 6 सितम्बर शनिवार को बन्द रहेंगें। जिलाधिकारी ने जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
Related Posts
पिपराइच चीनी मिल में अब चीनी के साथ एथेनॉल का भी होगा उत्पादन
ख़बर शेयर करें -पिपराइच चीनी मिल में अब चीनी के साथ एथेनॉल का भी होगा उत्पादन गोरखपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)।…
ग्रीन पार्क में क्रिकेट की तैयारी के बीच टूटा सन्नाटा, सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का निधन
ख़बर शेयर करें -कानपुर (उत्तर प्रदेश), 04 फरवरी । ग्रीन पार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का…
पास पड़ोस के भक्तजन 15-20 दिन के पश्चात दर्शन करने अयोध्या आवें : चंपत राय
ख़बर शेयर करें -पास पड़ोस के भक्तजन 15-20 दिन के पश्चात दर्शन करने अयोध्या आवें : चंपत राय अयोध्या, 28…
