सहायक पुलिस आयुक्तल बारा कुन्जलता ने साेमवार काे बताया कि मध्यप्रदेश के जनेह थाना क्षेत्र के बरांए गांव निवासी आशीष (26) पुत्र रमेश प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में रहकर प्राइवेट काम करता था। बीती रात वह मोटरसाइकिल से कहीं गया था। वापस कमरे पर लौटते समय अकौढ़िया राेड पर पानी से गड्ढे में अचानक मोटरसाइकिल चली गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आशीष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन आ गए। मामले में परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
प्रयागराज: वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
ख़बर शेयर करें -साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर…
लखनऊ: बेकाबू कार झोपड़ी में घुसी एक की मौत, दो घायल
ख़बर शेयर करें -थाना प्रभारी, आशियाना छत्रपाल ने बताया कि बुधवार रात आशियाना क्षेत्र में सड़क किनारे बनी झोपड़ियों के…
आज का बजट प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं तरक्की का दूरदर्शी दस्तावेज : नन्दी
ख़बर शेयर करें -आज का बजट प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं तरक्की का दूरदर्शी दस्तावेज : नन्दी -यूपी को भारत…
