भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी दौसा को परिवादी ने शिकायत दी उसका डी क्लास ठेकेदारी का लाइसेंस बनाने की एवज में अधिशासी अभियंता के नाम पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी समुद्र सिंह बाबू 5 हजार रुपये एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर हंसराज 2 हजार 500 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। जिस पर एसीबी दौसा के उप अधीक्षक पुलिस नवल किशोर के नेतृत्व में रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो सहायक प्रशासनिक अधिकारी समुन्द्र सिंह 1500 रूपये परिवादी से प्राप्त करते हुये 3500 रूपये अधिशाषी अभियंता को देने के लिये एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर (प्राईवेट) हंसराज द्वारा 2500 रूपये रिश्वत की मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में सहायक प्रशासनिक अधिकारी समुद्र सिंह द्वारा परिवादी से 3500 रुपये प्राप्त कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विष्णु कुमार सैनी को दे दिये एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर हंसराज द्वारा 2500 रुपये रिश्वत लेते हुये पकडा है।
Related Posts
यूनेस्को हैरिटेज सिटी संरक्षण पर मुख्य सचिव सख्त, परकोटे का पैदल निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 31 मार्च । यूनेस्को विश्व हैरिटेज सिटी जयपुर के संवर्धन, संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण को लेकर मुख्य…
टोल प्लाजा फायरिंग केस: धनसिंह को 3 साल सश्रम कारावास, आर्म्स एक्ट में दोषी करार
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 27 अप्रैल । अजमेर की एससी-एसटी कोर्ट ने टोल प्लाजा पर फायरिंग और मारपीट के एक…
कांग्रेस का ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान शुरू, 5 लाख नए पदाधिकारियों को जोड़ने का लक्ष्य
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 01 अप्रैल । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार से प्रदेशभर में ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान…
